आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए बदरीनाथ धाम ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

तो वही चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।

इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इस हफ्ते से तापमान गिरने की संभावना है। सितंबर और अक्तूबर में रिकार्ड बारिश हुई। इसका असर कोहरा और कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *