दोपहर बाइक सवार युवकों ने एक घर पर जमकर फायरिंग की, कॉलोनी में मची भगदड़

Barsali Times Desl
1 Min Read

रुड़की : सैनिक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से कॉलोनी में भगदड़ मच गई। इसके बाद बाइक सवार मौके से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि फायरिंग करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे  खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *