खिलाड़ी पहुंचे देहरादून……

Barsali Times Desl
2 Min Read

 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंच गए हैं।बता दे की  भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून पहुंचेंगे। तो सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी।तो सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।तो एयरपोर्ट से निकले खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। बता दे की 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे बता दे की जबकि इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लीजेंड्स 20 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे।

 

1-ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा।

2- मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा।

 

3- मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे।

 

4- मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा।तो ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे।

 

जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *