मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में जा गिरा

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड: मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल पुलिस सिविल अस्पताल में कराया।

शुक्रवार को हुए देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरफ टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना हुई। तत्काल लगभग सौ मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को स्ट्रेचर पर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन के अंदर सात लोग सवार थे। वाहन सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे। और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

-नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फ़र्रूख़ाबाद
– अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
-सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति नरेश जैन
-मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति  ज्ञामब जैन
-देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र ज्ञामब जैन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *