7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया

Barsali Times Desl
3 Min Read

7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में सामने आया है, दरिंदगी करने वाला और कोई नहीं बल्कि एक 17 साल का नाबालिक है जिसे बच्ची भैया भैया कहकर पुकारती थी। रानीपुर पुलिस ने बच्ची के बयान पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है रानीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह वहशी इस बात का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं ऐसा ही एक मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ से सामने आया है जहां मोहल्ले में ही रहने वाले एक 17 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली सिर्फ 7 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया बच्ची आरोपी को भैया भैया बोल चीखती और चिल्लाती रही लेकिन आरोपी के सिर पर वहशीपन सवार था तो उसे सही और गलत कुछ नजर नहीं आ रहा था बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ दरिंदगी के बारे में अवगत कराया बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन तत्काल उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जिसके बाद परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली रानीपुर पुलिस को दी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हरकत में आई रानीपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्ची से घटना के बारे में पूछताछ की तो आरोपी का नाम सामने आ गया आरोपी 17 साल का नाबालिक है जिसके बाद रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी भी मोहल्ले का ही रहने वाला है कई सालों से दोनों परिवार एक ही इलाके में रह रहे थे और आरोपी का भी बच्ची के घर रोजाना आना जाना होता था रविवार देर शाम आरोपी ने बच्ची को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को छोड़ फरार हो गया, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *