उत्तराखंड

देहरादून में पहली बार होगा फ़ूड लिटरेचर फेस्टिवल, उत्तराखंडी व्यंजनों पर रहेगा खास फोकस

Listen to this article

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहली बार फ़ूड, संस्कृति और साहित्य के अद्भुत संगम का गवाह बनने जा रही है। देहरादून फ़ूड लिटरेचर फेस्टिवल अपने पहले संस्करण में भोजन के इतिहास, क्षेत्रीय व्यंजनों और खानपान की बदलती प्रवृत्तियों पर व्यापक चर्चा करेगा।

इस महोत्सव का आयोजन मॉनसून की संस्थापक श्रुति गुप्ता और प्रसिद्ध फ़ूड कंसल्टेंट रुशिना मुंशॉघिल्डियाल द्वारा किया जा रहा है। इसमें राणा सफ़वी, लोकेश ओहरी, सादफ़ हुसैन, और सौरिश भट्टाचार्य जैसी जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी।

फेस्टिवल का एक प्रमुख आकर्षण उत्तराखंडी व्यंजनों पर विशेष प्रस्तुति और दोपहर का भोजन होगा, जिसे रुशिना मुंशॉघिल्डियाल द्वारा तैयार किया जाएगा। आयोजन स्थल, मॉनसून कैफे (होटल एलपी रेजीडेंसी, देहरादून), भारत की विभिन्न क्षेत्रीय पाक कलाओं को दर्शाने के लिए प्रसिद्ध है। इसके मेनू में कश्मीरी यख़नी, हिमाचली सिड्डू, राजस्थानी लाल मांस, बिहारी चोखा और सत्तू पराठा, थट्टे इडली, अप्पम और घी रोस्ट, गोअन कैफ्रियल करी जैसी डिशेज़ शामिल हैं। इस खास अवसर पर गढ़वाली और कुमाऊनी थाली भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे उत्तराखंड के पारंपरिक स्वादों को बढ़ावा मिलेगा।

यह बहुप्रतीक्षित देहरादून फ़ूड लिटरेचर फेस्टिवल 22 मार्च 2025 को मॉनसून, होटल एलपी रेजीडेंसी में आयोजित होगा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं, और प्रवेश केवल पंजीकरण के माध्यम से होगा

पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7060612323

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!