एन सी सी कैडेट्स के 24 सदस्यीय माउंट थेलू चोटी को करेंगे फतह

Barsali Times Desk
2 Min Read

 

उत्तरकाशी में एन सी सी कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल  माउंट थेलू चोटी फतह करने के लिए तैयारियां पूरी कर चुका हैं । 18 सितम्बर को थेलू चोटी पर होगी फतह । एन सी सी के 17 निदेशालयों से 50 कैडेट्स डी जी एन सी सी कैम्पस में एकत्रित हुए थे। जिनकी छंटनी के लिए विभिन्न प्रकार की चार दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित कि गई ।  जिसमें 12 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन माउंट थेलू साहसिक अभियान के लिए चयन किया गया ।


दिल्ली में आठ दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 21अगस्त को महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर लेफ़्टेनेंट जनरल ग़ुरबीरपाल सिंह, ने टिम लीडर को फ्लैग देकर अभियान की शुरुआत की।

इस दल को नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट उत्तरकाशी में दस दिवसीय  विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत कैडेट्स को  अलग अलग तरह से जुमार का उपयोग करने की तकनीक सिखाई गई  ,रिवर क्रासिंग, स्ट्रीम क्रासिंग,स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, राॅक क्लाइंबिंग , बोल्डरिंग, कैम्प स्थापित करना इत्यादि सिखाया गया ।

प्रशिक्षण में कैडेट्स ने इन सदस्यों को विशेष महत्पूर्ण जानकारी दी गई ।  इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को नागिनी मंदिर  ट्रेक, टेकला उत्तरकाशी  में नाइट आउट और  काशी विश्वनाथ मंदिर के पूजन का भी अवसर प्राप्त हुआ।
ग्रेजुएशन सेरेमनी के साथ ही इस दस दिवसीय  विशेष प्रशिक्षण दिया गया । टीम लीडर पूर्व प्रधानाचार्य नेहरू पर्वत रोहण संस्थान के कर्नल अमित बिष्ट सेना मेडल एवं नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया ने  शुभकामनाएं देकर टीम की सफलता की कामना की।


कैडेटस के अनुसार  यह पूरा प्रशिक्षण अत्यंत  रोचक है। जो उनके हर दिन को रोमांच से भर देता है इसलिए हर  दिन कुछ नया सीखने कि उत्सुकता  और खुशी उनके चेहरों पर नजर आती है।

इस दल में एन सी सी के लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश मोर , विंग कमांडर विवेक ,मेजर शोम्य शुक्ला ,विभिन्न निदेशालयों के 12 लड़के व 12 लड़कियों के साथ ही 5 आफिसर , 2 महिला अनुदेशक , 3 सरदार साहिबान व 15 अन्य सदस्य सम्मिलित हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *