आपदा से निपटने के लिए राज्य में लगेंगे 174 नए वेदर स्टेशन।

Barsali Times Desl
1 Min Read

राज्य में आपदा से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाने का खाका तैयार हो गया है।  बता दें  कि वर्ल्ड बैंक की 1400 करोड़ रुपये की परियोजना के जरिए आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश में 174 नए वेदर स्टेशन लगेंगे।

ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत राज्य में प्रस्तावित आठ नए कॉम्पेक्ट रडार लगाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बदलते पर्यावरणीय प्रभावों के आकलन के लिए संभावित हिमस्खलन वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां वर्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के हर जिले के आपदा कंट्रोल रूम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का उच्चीकरण भी होगा। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, एसडीआरएफ के लिए प्रशिक्षण सुविधा के उच्चीकरण के साथ आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *