15.06 ग्राम अवैध स्मेक के साथ चार लोग गिरफ्तार

Barsali Times Desk
1 Min Read

  1. अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
    चिन्यालीसौड़ पीपलमंडी बाईपास तिराह रोड के पास दैनिक चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP-15BC-4596 (अल्टो कार की चेकिंग करने पर उक्त वाहन में सवार गौरव डंग पुत्र तिलक राज निवासी विकासनगर जनपद देहरादून उम्र-42 वर्ष। मुकुल पुत्र योगराज निवासी गुरुद्वारा गली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष। विकास पडियार पुत्र अर्जुल पडियार निवासी ज्ञानसू वार्ड नं0-3 जनपद उत्तरकाशी उम्र-24 वर्ष। केशव रमोला पुत्र नारायण सिंह रमोला निवासी वीरपुर डुण्डा जनपद उत्तरकाशी उम्र-26 वर्ष। चार लोगो को 15.06 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है, अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, चारों व्यक्तियों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *