सहस्त्रता-कुशकल्याण ट्रेक हादसे में एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

सहस्त्रता-कुशकल्याण ट्रेक हादसे में एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।।

लापरवाही बरतने वाली ऐजेन्सियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई: यदुवंश।।

उत्तरकाशी 07, जून। सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रेक पर नौ लोगों की मौत पर उत्तरकाशी पुलिस ने हिमालयन कम्पनी ब्यू एडवेन्चर, उत्तरकाशी ट्रेकिंग कम्पनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनेरी बताया कि कुश-कल्याण ट्रेक मे हुयी दुर्घटना आपदा के सम्बन्ध मे प्रथम दृष्टया हिमालयन कम्पनी ब्यू एडवेन्चर उत्तरकाशी ट्रेकिंग कम्पनी द्वारा ट्रेकिंग सम्बन्धी शर्तो को पूर्ण किये बिना ट्रेकिंग की अनुमति दी गयी। ट्रेकिंग यूनिट एवं रुट ट्रेक के सम्बन्ध में पुलिस-प्रशासन को सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी थी। ट्रेकिंग दल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रेकर्स भी थे, जिनके मेडिकल तक नहीं किया गया। बुजुर्ग व्यक्तियों से कुशकल्याण जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर आवागमन कराया जाना उचित नहीं था, न ही कम्पनी द्वारा ट्रेकर्स के साथ भेजे गये गाईड्स के पास ट्रेकिंग सम्बन्धी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये थे, जिस कारण 4 जून की सांय को कुशकल्याण ट्रेक पर मौसम खराब होने कारण आये आंधी-तुफान व ओलावृष्टि से हुयी आपदा में 22 ट्रेकर्स में से 9 की मृत्यु हो गयी। ट्रेकिंग कम्पनी द्वारा किये गये उपेक्षापूर्ण कार्य से 9 लोगों की मृत्यु होने पर कोतवाली मनेरी में ट्रेकिंग कम्पनी हिमालयन कम्पनी ब्यू एडवेन्चर उत्तरकाशी के मालिक के विरुद्ध 304(A)/336 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंश ने सभी ट्रेकिंग एजेंसी से अपील की गयी कि उक्त घटना से सबक लेते हुये सभी एजेंसीज निकट भविष्य में इस ओर गम्भीरता बरतें। ट्रेकिंग सम्बन्धी मानकों के अनुरुप ही ट्रेकर्स की अनुमति प्रदान की जाये। जो लोग ट्रेकिंग की शर्तों को पूरा न कर रहे हो ऐसे लोगों को बिल्कुल भी अनुमति न दी जाये। लापरवाही बरतने वाली ऐजेन्सियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *