यमुनोत्री में राष्ट्रीय दलों के ताम झाम पर भारी निर्दलीय प्रत्याशी

Barsali Times Desk
2 Min Read

हरदेव पंवार

उत्तरकाशी। जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर भाजपा व कोंग्रेस के सामने निर्दलीय प्रत्याशी बड़ी चुनौती बन गया है। परंपरागत रूप से देखें तो इस सीट के मतदाताओं का मिजाज ही ऐसा रहा है। दोनों राष्ट्रीय दलों के ताम झाम और शक्ति प्रदर्शन का असर यहां नहीं दिखता। मतदाता क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संवेदनशील प्रत्याशी को ही तरजीह देते रहे हैं। इस सीट के सियासी गुना भाग पर नजर डालें तो मौजूदा भाजपा विधायक केदार सिंह रावत को लेकर लोगों में नाराजगी है। निर्दलीय संजय डोभाल की सक्रियता के चलते वे अब अपने ही गढ़ में घिरते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा शुक्रवार को केदार सिंह रावत के गृह क्षेत्र गीठ पट्टी में संजय डोभाल के समर्थन में उमड़े जान समूह को देख कर लगाया जा सकता है। खरसाली गांव से शुरू हुए इस जनसम्पर्क ने एक विशाल चुनावी रैली की शक्ल ले ली। जहां राष्ट्रीय दलों को रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं डोभाल के जनसम्पर्क में लोग स्वतःस्फूर्त ही जुट रहे हैं। दूसरी ओर चिन्यालीसौड़ में भाजपा की रैली फ्लॉप साबित हुई। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के तय कार्यक्रम निरस्त होने से भाजपाई मायूस नजर आए। उधर, टिकट वितरण को लेकर बने हालात के कारण कॉंग्रेस यहां बुरी तरह फंस गई है। इन सियासी समीकरणों के कारण यमुनोत्री की तस्वीर होती नजर आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *