बीते रोज नदी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी। गंगा भागीरथी नदी में बीते दिन नहाते समय दो युवक अगल-अगल जगह पर नदी में डूब गये। जिसके बाद से ही आइटीबीपी और पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेषन चलाया। जिसमें एक युवक का शव देर रात बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे छात्र की खोजबीन जारी है। बड़ी मस्कत के बाद शव बरामद किया गया ।  दोनो युवक होली के बाद गंगा भागीरथी और इंद्रवती नदी में अलग-अगल जगह पर नहाने गये। और  नदी में डूब गये।

आपदा कंटोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लाक के अठाली गांव का युवक अजय गुुसांई 23 वर्ष पुत्र भगवान सिंह बीते दिन होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया। इसी दौरान युवक का अचानक पेर फिसल गया जिसके बाद वह नदी में बह कर डूब गया। जिसका रेस्क्यू दुसरे दिन बड़ी मस्कत के बाद शव बरामद किया गया ।  वहीं दूसरी ओर इंद्रावती नदी में मानपुर किषनपुर गेंडा पुल के पास राजा पँवार  24 वर्ष पुत्र नागेंद्र पंवार निवासी ग्राम धराली भी गंगा भागीरथी में नहाने गया था। जहां नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह इंद्रवती नदी में बह कर डूब गया। जिसके बाद रेक्सूक्यू टीम और ग्रामीणों ने देर रात तक उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों घटना होली की है जहां दोनो युवक गंगा भागीरथी नदी में अगल-अगल जगह पर नहाने गये थे। नहाते समय दोनो का पैर फिसलने से वह नदी में बह कर डूब गए है। जिसमें दोनों  युवकों का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *