ज्ञानसू पुलिस लाइन क्षेत्र में जलभराव की समस्या को करेंगे दूर: किशोर

Barsali Times Desk
3 Min Read

ज्ञानसू पुलिस लाइन क्षेत्र में जलभराव की समस्या को करेंगे दूर: किशोर

-पुलिस लाइन से जोशियाड़ा पुल तक सड़क किनारे बनेगा सुरक्षित वाकिंग ट्रैक
-कस्बे में क्षतिग्रस्त रास्तों, नालियों और सड़क का समय से होगा निर्माण
-बरसात के पानी और जलभराव की निकासी को बनेगा ड्रेनिज सिस्टम
-स्ट्रीट लाइट, सुचारू पेयजल आपूर्ति और कूड़ा निस्तारण को बनेगी योजना
-संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट ने सोमवार को ज्ञानसू क्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं के साथ घर घर जाकर विकास के नाम वोट मांगे। उन्होंने अपने नए विजन और सोच से शहर के सर्वांगीण विकास की योजना जनता के समक्ष रखी। इस दौरान ज्ञानसू पुलिस लाइन से जोशियाड़ा पुल तक सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक बनाने तथा संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ने का भरोसा दिया गया।

भाजपा ने बाडाहाट नगर पालिका परिषद में पार्टी प्रत्याशी की जीत को अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। लगातार तीसरे दिन भी भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट के लिए ज्ञानसू क्षेत्र में घर घर वोट मांगे। इस दौरान भाजपा ने विकास के नाम पर मतदान की अपील की गई। साथ ही क्षेत्र में सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण, जलभराव की निकासी को ठोस योजना बनाने तथा सुचारू पेयजल आपूर्ति का भरोसा दिया। भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि ज्ञानसू क्षेत्र में पुलिस लाइन से लेकर सेरा तक बरसात के जलभराव की निकासी को ठोस योजना बनाई जाएगी। इस दौरान कूड़ा निस्तारण, पुलिस लाइन में पार्क, सामुदायिक केंद्र और मंदिरों का सौंदर्यीकरण का भरोसा दिया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक स्व गोपाल रावत की धर्मपत्नी शांति रावत, जयवीर सिंह चौहान, विजय संतरी, लोकेंद्र बिष्ट, नागेंद्र चौहान, अरविंद बिष्ट, निवर्तमान प्रमुख विनीता रावत, सविता भट्ट, विजय बहादुर सिंह रावत, नत्थी सिंह भंडारी, अरविंद उनियाल, देवराज राणा, शांति रावत, समेत अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *