कीर्ति इंटर कॉलेज के छात्रों ने ली तम्बाकू से मुक्त रहने की शपथ।
उत्तरकाशी: पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित समर कैंप के दौरान छात्र छात्राओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें ब्राह्मकुमारी संस्थान जोशियाडा से होते हुए मुख्य बाजार , बस स्टैंड,विश्वनाथ चौक, चाणक्यपुरी से राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज तक बैनर, तख्तीयों, नारों औऱ गीत के माध्यम से स्थानीय युवाओं औऱ नागरिकों एवं यात्रियों को तम्बाकू से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया । जागरूकता रैली में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उत्तरकाशी की ब्राह्मकुमारी बहिन श्रीमती शशि थपलियाल,रेखा असवाल,रजनी चौहान स्वाति रावत तथा ब्राह्मकुमार भाई जयराम रावत, पवनदेव थपलियाल,सतवीर रावत आदि ने सहयोग किया । रेली के बाद राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में तंबाकू औऱ नशा छोड़ कर योग ध्यान की प्रक्रिया को अपनाने पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह परमार द्वारा छात्र छात्राओ को धूम्रपान, तंबाकू सेवन एवं नशीले पदार्थो से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया तथा छात्रों से तम्बाकू मुक्त औऱ नशा मुक्त रहने की अपील की ।
इस अवसर पर सेवानिवृत प्रिंसिपल बिजेंद्र राणा सहित विद्यालय के शिक्षक प्रभाकर सेमवाल,अतोल सिंह महर ,संजय कुमार जगूड़ी,पंचम सिंह राणा ,सुनील सेमवाल आदि ने भी छात्रों को संबोधित किया।मार्गदर्शन किया l


