उत्तराखंड में शुरू हुआ बारिश का दौर, आज का है यलो अलर्ट

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी

एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही बारिश से सर्दी में भी इजाफा हो गया।

एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही बारिश से सर्दी में भी इजाफा हो गया। मंगलवार की आधी रात के बाद से देहरादून में भी रिमझिम बारिश का दौर आरंभ हो गया, जो बुधवार की सुबह भी जारी रहा। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी   देवेंद्रर पटवाल ने बताया आज 23 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है। इस दौरान 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। 24 फरवरी से बारिश का क्रम धीमा पड़ेगा। कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इसी तरह का मौसम 25 फरवरी को भी रहेगा। 26 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में ही बारिश की संभावना है। इन दिनों 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का दौर भी चलता रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *