उत्तराखंड के मोरी-नैटवाड़-सांकरी-जखोल मार्ग के सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया

Barsali Times Desk
2 Min Read

26 मार्च 2025 उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विधानसभा पुरोला के मोरी-नैटवाड़-सांकरी-जखोल (राज्य मार्ग संख्या-48) मोटर मार्ग के हॉट मिक्स एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए रु. 32 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत स्वीकृत किया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए भारत सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए यह मंजूरी दी गई है।

इस परियोजना से उत्तरकाशी जिले के मोरी, नैटवाड़, सांकरी और जखोल क्षेत्र के निवासियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। यह मार्ग ट्रेकिंग और पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।भारत सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड में कई प्रमुख सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।इस स्वीकृति से स्थानीय जनता में खुशी की लहर है और यह परियोजना जल्द शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *