उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज वरिष्ठ नेता दो बार के विधायक गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी का दामन थाम सकते है।

Barsali Times Desk
1 Min Read

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं अब गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जिसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

विजयपाल सजवाण बीजेपी में हो सकते हैं शामिल:  गौर हो कि कांग्रेस के गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखते हुए कहा है कि आज मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. बताया जा रहा है कि विजयपाल सजवाण जल्द भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *