उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के चुनाव संपन्न, अजय अध्यक्ष, राम गोपाल महामंत्री निर्वाचित।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के चुनाव संपन्न, अजय अध्यक्ष, राम गोपाल महामंत्री निर्वाचित।।

उत्तरकाशी। उत्तरांचल ( पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन मेडरेशन, उत्तराखण्ड जनपद शाखा उत्तरकाशी का सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हो गया है। संगठन के अध्यक्ष अजय रावत एवं महामंत्री रामगोपाल पंवार निर्वाचित हुए हैं।
शनिवार को श्री देव सुमन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मत गणना में अध्यक्ष पद पर कुल 1754 मतदान हुआ है जिसमें 36 वोट अवैध घोषित पायेंगे है। अध्यक्ष पद पर अजय रावत को कुल 1039 मत पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी विरेन्द्र नेगी को 679 मतों से संतुष्ट होना पड़ा है।

वहीं महामंत्री पद पर कुल 1744 मतदान हुये है। इन में से 17 वोट अवैध घोषित हुए और महामंत्री पद पर रामगोपाल पंवार ने 1031 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुये है।

वहीं उनके प्रतिद्वंदी महावीर भट्ट को 694 मतों से संतुष्ट होना पड़ा है।
कोषाध्यक्ष के लिए उत्तम सिंह राणा,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट,
विजय पाल सिंह पयाल,विजय पाल सिंह, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद,कविन्द्र पाल सिंह परमार,आशीष चौहान,
उपाध्यक्ष महिला में श्रीमती सुषमा देश किया
, विमला जुयाल,
रजनी रांगड आदि पदाधिकारियों को निर्विरोध मनोनीत किया गया है।
बाद में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनिययता चुनाव अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई है।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक गोपाल सिंह राणा,
वहीं चुनाव अधिकारी सुभाष नौटियाल, प्रेम सिंह पंवार, नत्थी सिंह रावत, प्रकार पंवार, जयप्रकाश बिजवान आदि मौजूद रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *