भारी बारिश से इंस्टिट्यूट में हुआ जलभराव, एसडीआरएफ ने किया 200 छात्र छात्राओं को रेस्क्यू

Barsali Times Desl
1 Min Read

लगातार हो रही बारिश से पूरे उत्तराखंड में जन जीवन हो रहा है अस्त-व्यस्त

देहरादून। देहरादून समेत विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही अत्यधिक बारिश से पूरे उत्तराखंड में जन अस्त व्यस्त हो रखा है। देहरादून जिले के पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में अत्यधिक बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं फंसे होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय, देहरादून से एक रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। जलभराव के बीच टीम ने अत्यंत सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए सभी 200 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। SDRF उत्तराखंड द्वारा यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *