श्री इष्टदेव नागराज जी के रजत और स्वर्ण झामण की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न

Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी के बरसाली गांव में आराध्या कुलदेवता श्री इष्टदेव नागराज जी का नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा नाकुरी गांव मंदिर में संपन्न हुई ।
प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन श्री नागराज भगवान के रजत झामण और स्वर्ण झामण की प्राण प्रतिष्ठा की गई । पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य आचार्य गणेश बहुगुणा, पंडित हरि कृष्ण बहुगुणा, चंदेश बहुगुणा , राहुल बहुगुणा के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई गई। भगवान नागराजा की देव डोली के प्रति श्रद्धा , भक्ति, भाव रखनें वाले तमाम सभी ध्यानियोँ, पूफूलोग,दीदी, भतीजियां, भांजियों को सुफल के रूप में आशीर्वाद देकर स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर दोनों गांव के बिष्ट परिवारों रिश्ते नाते दारों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया गया इस मौके पर लोकेंद्र सिंह,प्रेम सिंह ,राजेंद्र सिंह, जयेंद्र पाल सिंह, शमशेर सिंह, बालम सिंह ,जगेंद्र सिंह , दीपेंद्र सिंह ,रणबीर सिंह मनबीर सिंह , शुखबीर सिंह आदि समस्त बिष्ट परिवार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *