राज्य भारी बारिश का येलो अलर्ट, तो मसूरी में ठंड……….

Barsali Times Desl
2 Min Read

नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।

 

तो वहीं, मसूरी में पिछले कुछ समय से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई है। वहीं क्षेत्र में पर्यटकों की कमी के कारण सन्नाटा पसरने लगा है। शुक्रवार सुबह भी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ने के साथ ही हर तरफ कोहरा छा गया। जिससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी पढ़ गई।

 

87 ग्रामीण सड़कें अभी बंद

83 ग्रामीण सड़कें, दो मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग कुल 87 सड़कों को छोड़कर अन्य को खोल दिया गया है। बीते दिनों बारिश थमने के कारण बंद सड़क मार्गों को खोलने का काम तेजी से हुआ। तो शुक्रवार को कुल 34 मार्ग अवरुद्ध हुए। 53 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। इनमें 40 मार्ग खोले गए, जबकि शेष 47 पर आवागमन अभी भी ठप है। इनमें दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 43 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।

तवाघाट-लिपुलेख सड़क दो दिन से बंद

तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलबा आने के कारण मलघाट में बंद हो गई है। इस कारण आदि कैलाश जाने वाले 19वें दल के 27 यात्री बुंदी में फंसे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *