होगा जारी भर्तियों का कैलेंडर जानते है पूरी खबर…….

Barsali Times Desl
1 Min Read

सरकार से 23 भर्तियों का अधिकार मिलने के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग इसी सप्ताह भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा।तो भर्तियों से पहले आयोग ने सरकार के पास आयोजन की रूपरेखा को लेकर प्रस्ताव भेजा है।तो जिसे इसी सप्ताह अनुमति मिलने की उम्मीद है।तो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए पिछले सप्ताह सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने सप्ताहभर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी।

 

और अब आयोग ने राज्य सरकार को परीक्षाओं के आयोजन की चुनाव की तर्ज पर रूपरेखा का प्रस्ताव भेजा है।तो माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आयोग भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। इसके साथ ही आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है। कि चार बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया आयोग अक्तूबर से शुरू कर देगा। तो आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *