नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड पर उत्तरकाशी पुलिस।

Barsali Times Desl
2 Min Read

जनपद उत्तरकाशी के युवा पुलिस कप्तान, अर्पण  यदुवंशी  अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड पर हैं। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कडी कार्रवाई हेतु उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को एक्शन मोड पर रखा हुआ है। सभी को अवैध नशा तस्करों की धर-पक्कड़ हेतु निर्देश जारी किये हुये हैं।

 

 

बता दें कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जाए रहे धर-पक्कड़ अभियान के क्रम में अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO कोतवाली, दिनेश कुमार व एसओजी प्रभारी, अशोक कुमार के नेतृत्व मे गत रात्रि में SOG एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुये चैकिंग के दौरान तेखला पुल, मंण्डो रोड से सुनील लाल नामक युवक को को 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस  के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

तो बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

 

गिरफ्तार अभियुक्त–

सुनील लाल पुत्र शान्ति लाल निवासी- नौगांव, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष।

बरामद माल- 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस(कीमत करीब 1,00,000 रु0/)

 

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अशोक कुमार- प्रभारी SOG उत्तरकाशी
  2. उ0नि0 प्रकाश राणा- चौकी प्रभारी बाजार, उत्तरकाशी
  3. का0 रणजीत- कोतवाली उत्तरकाशी
  4. का0 चंद्रमोहन- कोतवाली उत्तरकाशी
  5. का0 सुनील राणा- SOG
  6. का0 ओसाफ खान- SOG
  7. का0 कशीष भट्ट- SOG
  8. का0 राजाराम गोदियाल- SOG
  9. का0 नीरज रावत- SOG

 

 

तो वही एसपी उत्तरकाशी सर द्वारा बताया गया कि जनपद में नशे  को जड़ से उखाड़ फ़ेंखने के लिये वह लगातार प्रयासरत हैं। जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध प्रचलन को रोकने के लिये हेल्पलाईन नम्बर- 7455991223 भी जारी कर रखा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *