उत्तरकाशी। माघ मेला( बाडाहाट कू थौलू) में भारी भीड़

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तरकाशी। माघ मेला( बाडाहाट कू थौलू) में भारी भीड़ जुट रही है।जिला पंचायत की ओर से आयोजित पौराणिक माघ मेला ” बाडाहाट कू थौलू” के मैं प्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी, पदम  ड़ॉक्टर प्रीतम भरतवाण एवं विक्की चौहान ,कुलदीप शर्मा, लक्की ड्रा की पर्ची में सात लाख की टाटा पंच कार जैसे ऑफर से मेला पंडाल में लंबी कतारें लगी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि माघ मेला का 14 को उद्घाटन हो गया है जो आगामी 25 जनवरी तक चलेगा ‌ इधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा है कि माघ मेले में इस बार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के ख्याति प्राप्त लोक गायकों एवं खेल प्रतियोगिताओं को करवाने की कोशिश की गई जिसका का भरपूर मनोरंजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि माघ मेला पंडाल में निशुल्क मास्क भी वितरित किया जा रहा है वहीं

 

देहरादून के हॉस्पिटलों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। उन्होंने जनपद के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि मेले में आकर के विभिन्न स्टालों एवं स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *