उत्तरकाशी: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Barsali Times Desl
5 Min Read

आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा गांधी वाचनालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रदीप सिंह रावत जी के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  प्रदीप सिंह रावत जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश के युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य करते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्रदान किया, जिससे देश के करोड़ों युवाओं को अपनी सरकार चुनने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को गांव-गांव तक मजबूत करने के उद्देश्य से त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को अधिकार देकर पंचायतों को सशक्त बनाने का कार्य किया, जिससे ग्रामीण भारत को नई ताकत मिली।

जिलाध्यक्ष  रावत ने कहा कि आज देश में जो संचार क्रांति दिखाई देती है, उसकी नींव स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में रखी थी। कंप्यूटर, दूरसंचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। उस समय विरोध और आलोचनाओं के बावजूद राजीव गांधी जी ने आधुनिक तकनीक को अपनाने का साहसिक निर्णय लिया, जिसका परिणाम है कि आज भारत विश्व के अग्रणी डिजिटल देशों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आधुनिक, वैज्ञानिक सोच वाला और आत्मनिर्भर भारत था, जिसे कांग्रेस पार्टी सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी  के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी  ने सदैव देश में भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया तथा युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह रावत जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी सदैव सेवा, विकास और जनभागीदारी की राजनीति में विश्वास रखते थे तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय राजीव गांधी जी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देशहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन पूर्व राज्यमंत्री  घनानंद नौटियाल ,  शीशपाल पोखरियाल  प्रदेश उपाध्यक्ष ( आरजीपीएस) पपेंद्र नेगी जी जिला संयोजक ( आरजीपीएस),  दिनेश गौड़ जी विजेंद्र नौटियाल  प्रदेश उपाध्यक्ष ( ओबीसी मोर्चा)  कनकपाल सिंह परमार ( पूर्व प्रमुख डुंडा) कमल सिंह रावत  संयोजक कांग्रेस सेवादल,  कविता जोगेला  ( पूर्व सभासद)  एकादशी देवी  मधु रावत  मनीष पवाँर (सभासद)  सुधीश पवांर  ( पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस)  उत्तम सिंह गुसाइं  (अध्यक्ष व्यापार मंडल जोशियाडा) अनवीर पवाँर  ( पूर्व प्रधान ढासडा)  जीतम सिंह रावत ( पूर्व प्रधान सिरी) सूरज रावत  राजेश भट्ट  भगवान चंद जी शेर सिंह रावत  ( पट्टी अध्यक्ष गाजना)  विवेक मिनान  और अन्य पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *