उत्तरकाशी बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, मची चीख-पुकार

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, मची चीख-पुकार ।।

40 से अधिक दबे होने की आशंका

डीएम और एसएसपी मौके लिए हुए रवाना।।

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम से महज 20 किलोमीटर पहले के धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मचाई जिससे चीख-पुकार मच गई।

घटना मंगलवार दोपहर कि अचानक खीर गंगा में बाढ़ आई जिससे सामने गंगा जी पार मुखवा गांव के लोगों ने देखा तो उन्होंने चीख-पुकार मचाईं ।

बहरहाल जिले डीएम प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल मौके के लिए रवाना हो गये है। बताया जा रहा है कि विनाशकारी बाढ़ से 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 40 से अधिक लोगों के दबे होने की सूचना है।

उत्तरकाशी हर्षिल घाटी के धराली में खीर गंगा में 1.42 मिनट पर बादल फटने से धराली बाजार तबाह हो गया है मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

हर्षिल से आर्मी को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है ।

बाइट .. प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *