उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

 

सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा

 

बता दें कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही।

90 के दशक में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले योगेश की पहचान प्रखर पत्रकारों के रूप में भी बनी हुई है। उन्होंने कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अलग पहचान बनाई। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं। वह उत्तरांचल प्रेस क्लब में महामंत्री और अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *