एटीएम लूटने के इरादे से कोटद्वार पहुंचे दो संदिग्ध

Barsali Times Desl
1 Min Read

हरियाणा से एटीएम लूटने के इरादे से कोटद्वार पहुंचे दो संदिग्धों को पुलिस ने देवीरोड से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी कार सीज की है।

 

आरोपियों की पहचान निसार खान निवासी गांव गोपुर, जिला पलवल हरियाणा और साद मोहम्मद निवासी रायपुर हरियाणा के तौर पर हुई।

आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, पांच लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर, एक पेचकश, एक गैस कटर, प्लास्टिक पाइप, पलासनुमा चाभी बरामद की।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यहां रात में एटीएम मशीन लूटने के इरादे से आए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *