नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

Barsali Times Desl
1 Min Read

काशीपुर एसओजी ने नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रतिबंधित नशे के 74 इंजेक्शन व 48 कैप्सूल और 3070 रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित नशे के 74 इंजेक्शन व 48 कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने युवकों से इंजेक्शन बेचकर जुटाई गई 3070 रुपये की नकदी और इंजेक्शनों की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल एमआर का काम करने वाले अंकुश नामक व्यक्ति से खरीदते थे। उन्होंने कहा नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *