परिवहन विभाग ने 40 वाहनों के  काटे चालान,तो 5 वाहन सीज ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने दीपावली के त्योहार में वाहनों की आवाजाही में बढ़ोतरी को देखते हुए जिले में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।दल ने कपकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने पर 40 वाहनों का चालान किया।

 

 

और बिना फिटनेस, बिना टैक्स जमा किए और बिना डीएल के वाहन संचालित करने पर 5 वाहन सीज किए गए। दो दिन चले अभियान के दौरान करीब तीन सौ से अधिक वाहनों के कागजात चेक किए गए। बताया गया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रवर्तन दल में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पलड़िया,परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कुमार कार्की, राजेंद्र कुमार, गोधन सिंह, शंकर, मोहम्मद दानिश, पवन, महेश भोटिया शामिल रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *