उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में दर्दनाक हादसा

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *