जिला कांग्रेस उत्तरकाशी ने एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Barsali Times Desl
2 Min Read

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा आज गांधी वाचनालय, उत्तरकाशी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी स्वर्गीय श्री सूरज हेगड़े जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय श्री सूरज हेगड़े जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह रावत ने स्वर्गीय सूरज हेगड़े जी को याद करते हुए कहा कि वे युवाओं के प्रिय नेता थे। उन्होंने हमेशा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से संवाद स्थापित किया, उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से तैयार हुए अनेक युवा नेता आज देश की राजनीति की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्री रावत ने कहा कि स्वर्गीय सूरज हेगड़े जी एक सच्चे गांधीवादी विचारधारा के कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका असमय निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्री घनानंद नौटियाल, श्री कमल सिंह रावत, श्री विपिन नौटियाल, श्री सूर्यबल्लभ नौटियाल, श्री नवीन भंडारी, श्री जीतम सिंह रावत, श्री सूरज रावत, श्रीमती पवित्रा राणा, श्रीमती एकादशी, श्रीमती राखी राणा, श्री मनोज राही तथा श्री अनवीर पंवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
प्रदीप सिंह रावत
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तरकाशी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *