उत्तराखंडसामाजिक

परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर 28 और 35 सीटर बसों को अनुबंध के आधार पर चलाने की तैयारी में

Listen to this article

परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर 28 और 35 सीटर बसों को अनुबंध के आधार पर चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम पहाड़ों में छोटी बसों को अब अनुबंध के आधार पर चलाएगा। 28 और 35 सीटर बसों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावों को ऑनलाइन स्वीकारा जाएगा। टेंडर के लिए आवश्यक प्रपत्र पांच जनवरी शाम चार बजे तक स्वीकारे जाएंगे।

 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री आनसिंह जीना ने बताया कि कर्मचारी संगठन इसका विरोध करेंगे। किसी भी कीमत पर रोडवेज का निजीकरण नहीं करने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पर्वतीय रूटों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन कम होता है। हल्द्वानी डिपो के पास ही पर्वतीय रूटों पर चलाने के लिए केवल नौ बसें हैं।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!