भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी।

Barsali Times Desl
1 Min Read

नेपाल में 20 नवंबर को प्रतिनिधि तथा प्रदेश सभा सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी।

 

बता दें कि भारत- नेपाल की खुली सीमा है। नेपाल में 20 नवंबर को प्रतिनिधि व प्रदेश सभा सदस्य के लिए चुनाव होगा। तो चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए बीते दिनों नेपाल में भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिन सीमा बंद करने का निर्णय लिया गया है।

नेपाल में चुनाव को लेकर 18, 19 व 20 नवंबर को सीमा बंद रहेगी। बंदी के दौरान केवल आवश्यक सेवा पेट्रोलियम पदार्थ, एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने की सुविधा पूर्व की तरह दोनों देशों की तरफ से प्रदान की जाएगी।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *