ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।तो वहीं, राजधानी देहरादून और मसूरी समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप है। तो हरिद्वार में मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार में सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

बता दें कि कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइटें देर से पहुंच रही है। मंगलवार को भी यहां कोहरा छाया हुआ है।

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह दिल्ली से आने वाली एलांइस एयर की फ्लाइट रद्द हो गई। इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट भी ढाई से अधिक की देरी रही। इन दिनों कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही है।

 

 

हवाई यातायात के साथ ही कोहरे के असर के कारण ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर भी देखी जा सकती है । मुरादाबाद बरेली रूट की बसें देरी से पहुंच रही हैं। बसों और ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

तो वही  योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली हावड़ा एक्सप्रेस औसत 4 घंटे देरी से ही स्टेशन पर पहुंच रही है। इस ट्रेन का योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 5:25 और जाने का समय रात को 8:55 है। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सुबह 5:35 बजे पहुंचती है।जबकि रात को 9:50 बजे यहां से रवाना होती है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *