प्रदेश महिला कांग्रेस ने लगाए अमित गो बैक के नारे, किया प्रदर्शन

Barsali Times Desl
2 Min Read

देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में काले झंडे दिखाकर व अमित गो बैक के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा- भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है ऐसे लोकतंत्र के हत्यारों को देवभूमि को कलंकित करने का काम हम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के कार्य न कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है लगता है प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी व सभी भाजपाई ये भूल गए है कि हिटलरशाही तो उस हिटलर की भी नही चली जो आज भाजपा कर रही है।

महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा- भाजपा विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही लगता है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपाई डर गए है। तभी केवल एक प्रश्न का जवाब देने से डर रहे हैं सदन स्थगित किया जा रहा है आखिर मोदी जी का अडानी जी के प्रति ऐसा कौन सा प्रेम है जिसका जवाब मोदी नहीं दे पा रहे हैं।

वही पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा डर गई है तभी विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दे रही है, हम देश के गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका विरोध करते हैं। सभी महिलाओं ने अमित शाह गो बैक, तानाशाही नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या बन्द करो, संविधान की हत्या बन्द करो व काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विमला पांडे, अंशुल त्यागी,निशा शर्मा, सुषमा सहगल, वेदरानी, नीतू बिष्ट, अंजू दिवेदी, मालती प्रजापति, सुनिता ठाकुर, लक्ष्मी मिश्र, मंजू रानी, सपना बाल्मिकी आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *