जल्द खलनायक शक्ति कपूर उत्तराखंड आएंगे, नीम करौली महाराज चमत्कार का अहसास किया उन्होंने

Barsali Times Desl
3 Min Read

खलनायक व हास्य कलाकार की भूमिका में बालीवुड में अपनी अनूठी अभिनय शैली का सिक्का जमा चुके सिने कलाकार शक्ति कपूर द्वारा बाबा नीम करौरी महाराज के चमत्‍कार का अहसास किया है। जिस पर आधारित उनका वीडियो खूब चर्चाओं में हैं।

इस वीडियो में शक्ति कपूर बाबा नीम करौरी महाराज की चमत्कारिक शक्ति का वर्णन कर रहे हैं। यूं तो बाबा नीम करौरी महाराज की तमाम लीलाएं सर्वव्यापी हैं।

इसी के चलते आज भी रोजाना हजारों की संख्या में बाबा के भक्त कैंची धाम पहुंचे रहे हैं। कई बड़े बड़े उद्योगपति, राजनेता तथा जानेमाने खिलाड़ी भी शीश झुकाने के लिए बाबा के धाम पहुंचे चुके हैं।

अब अपने एक वीडियो में फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शक्ति कपूर ने भी बाबा के दर पर मत्था टेकने की इच्छा जताई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से कहा जा रहा है कि शक्ति कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे।

उनके पारिवारिक मित्र ने कैंची धाम से प्रसाद के तौर पर उन्हें कंबल भेजा। कंबल ओढ़ने से शक्ति कपूर काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए जल्द कैंची धाम पहुंचेंगे।

अभी कुछ दिन पहले ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाबा नीम करौली के दर पर सूर्या रोशनी समूह के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति को प्रार्थना की। कहा कि बाबा का आदेश हुआ और वह पहली बार कैंची धाम पहुंचे। यहां पहुंच कर सुखद अनुभूति महसूस हो रही है।

बुधवार को पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल कैंची धाम मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। आश्रम पहुंचने पर ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया।

पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बाबा के बारे में काफी सुना। आदेश मिला और आज बाबा के आश्रम पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मंदिर में एक घंटा बिताने के बाद पद्मश्री जय प्रकाश गंतव्य को रवाना हो गए।

 

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *