20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, किन राशियों में होगा इसका असर जाने

Barsali Times Desl
1 Min Read

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।

ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है।

कहा कि जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है। डाॅ. मिश्रपुरी ने बताया कि इस साल चार ग्रहण हैं। भारत में केवल अक्टूबर 28/29 की रात्रि में ग्रहण द्रश्मान होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *