बर्फीले तूफान के बाद लापता हुआ नैनीताल का  शुभम सांगुड़ी ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की उत्तरकाशी जिले के द्रोपदी का डांडा चोटी पर मंगलवार को आए बर्फीले तूफान में नैनीताल निवासी पर्वतारोही भी लापता है।तो खबर मिलने के बाद से उसके परिजन परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से युवक की खोज करने की मांग की है।

कुछ दिन पहले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से पर्वतारोहण से जुड़े कई प्रशिक्षक और प्रशिक्षु डोकराणी ग्लेशियर क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान लगभग 13 हजार फुट की ऊंचाई पर एवलांच आ गया। इस हादसे में कई पर्वतारोही फंस गए थे जबकि कई की जान चली गई।

 

शुभम दस सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए थे।शुभम नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पहले दल में शामिल थे। तो डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि इस संबंध में उनकी उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डा.अभिषेक रूहैला से बात हुई है। और डा. रूहैला के हवाले से गर्ब्याल ने बताया कि लापता शुभम समेत अन्य पर्वतारोहियों के तलाश में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *