सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया सेवा संकल्प अभियान

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीप प्रज्ज्वलन, मरीजों को फल वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

सीएमओ कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर और जनऔषधि केंद्र में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थल एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएमओ डॉ. श्याम विजय और जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस रावत के नेतृत्व में चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

श्याम स्मृति वन में किया पौधारोपण

फल वितरण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरुणावत पर्वत स्थित श्याम स्मृति वन में वृक्षारोपण किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से स्थापित वाटिका में पौधे लगाए गए। अधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस रावत, डॉ. एचके यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस पोखरियाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हरदेव राणा, जिला आईईसी मैनेजर अनिल बिष्ट सहित श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, संरक्षक सुमन नौटियाल, द्वारिका प्रसाद नौटियाल, मुरारी पोखरियाल और गिरीश पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *