राज्य मे शुरू होगा सेवा अभियान…….

Barsali Times Desl
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा सरकार उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेगी तो साथ ही सेवा अभियान चलाएगी।  और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगे। तो वही युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा। और साथ ही महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगी। तो देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार में गोष्ठियां होंगी। तो जिनमें आदर्श उत्तराखंड और मुख्यमंत्री के जीवन अध्यन पर चर्चा होगी।

कार्यक्रमों के सूची

राज्य मे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। तो इसकी शुरुआत सभी जिलों में पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी से होगी।

बता दे की  जिलों में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन पत्र लिखे जाएंगे। तो वही19 व 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। 21 व 22 पौधारोपण के तहत पीपल के पौधे रोपे जाएंगे। तो कार्यकर्ता पेड़ पालक का जिम्मा लेंगे। 23 सितंबर को कार्यकर्ता धारा और नौला की सफाई करेंगे। 24 बुद्धिजीवी सम्मेलन, 25 दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को टीबी मुक्त भारत, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,29 को कोविड बूस्टर डोज जनजागरूकता अभियान, 30 को विविधता में एकता का उत्सव, एक अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान और दो अक्टूबर को खादी खरीदें अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *