सफाई कर्मियों की हड़ताल ,शहर में वाहनों के पहिए थमे

Barsali Times Desl
1 Min Read

सफाई कर्मियों की हड़ताल और रैली के चलते घंटे भर तक शहर में वाहनों के पहिए थमे रहे। पैदल राहगीरों के साथ ही चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को ओके होटल से तिकोनिया तक जाम से जूझना पड़ा।

विरोध प्रदर्शन परेशानी का सबब बन गया। रामलीला मैदान से तिकोनिया चौराहे तक करीब घंटे भर वाहनों को निकलने के आसार ही नजर नहीं आए। निजी वाहनों से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक सभी वाहन जाम में फंसे रहे। कई दोपहिया वाहन चालकों ने तो गलियों में होकर रास्ता निकाला।

 

और पुलिसकर्मियों की कोशिशों के बाद भी सफाई कर्मियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से सैकड़ों लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *