कलियर पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 सटोरीये को धर दबोचा…

Barsali Times Desk
1 Min Read

कलियर पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 सटोरीये को धर दबोचा

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।

परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा 02.04.25 को मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाडी करते अभियुक्त जहांगीर पुत्र जमीर निवासी चारमिनार थाना कलियर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते हुए भूरे साहब पीर के पास तिराहा कलियर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 107/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-जहागीर पुत्र जमीर निवासी राजद्वारा खुरमेवाला मजार कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चारमिनार कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण:-
1-सट्टा पैन, डायरी व नकद 1430/₹

पुलिस टीम:-
1- हे0का0 275 संजय रावत
2- का0 1561राहुल चौहान

Share This Article