जनपद उत्तरकाशी में तीनो विधान सभा के लिए कुल 539 बूथ बनाये गये हैं 

Barsali Times Desk
2 Min Read
मतदेय स्थल के लिए रवाना होते मतदानकर्मी

जनपद उत्तरकाशी में तीनो विधान सभा के लिए कुल 539 बूथ बनाये गये हैं ।जिनमें विधान सभा क्षेत्र पुरोला के लिए 184, युमनोत्री के लिए 176 एवं गंगोत्री के लिए 179 बूथ बनाए गये हैं!

14 फरवरी को मतदान संपन्न कराने के लिए आज जिले की तीनों विधानसभा के लिए 539 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।डीएम मयूर दीक्षित व सामान्य प्रेक्षक अजय यादव की मौजूदगी में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं जिले में इस बार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टैक्सी वाहन यूनियन से 800 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।आज सभी पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 53 पोलिंग पार्टियां व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।जबकि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। उधर, 353 वाहनों के अलावा परिवहन विभाग ने 94 बसें, 123 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 वाहन जोनल मजिस्ट्रेट और 44 वाहनों को एसएसटी, एसएफटी व फ्लाइंग स्वायड टीम के लिए चुनाव ड्यूटी में लगाई हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुकेश सैनी ने बताया कि 60 से 65 सरकारी वाहनों और 30 स्कूली बसों को भी चुनाव ड्यूटी के लिए हायर किया गया है। सैनी ने बताया कि विभाग में मैक्स यूनियन की कुल 800 गाड़ियां पंजीकृत हैं, जिनमें 353 वाहनों को ड्यूटी पर लगाया है। जिनमें विधान सभा क्षेत्र पुरोला के लिए 184, युमनोत्री के लिए 176 एवं गंगोत्री के लिए 179 बूथ बनाए गये हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *