बारिश बनी काल………..

Barsali Times Desl
2 Min Read

बता दे इन दिनो बारिश उत्तराखंड मे कहर बरपा रही है। तो वही शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।

 

तो वहीं नेपाल के दारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। तो 50 घर जलमग्न हो गए हैं। और नेपाल में पांच लोगों की मौत की सूचना है। बता दे की विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है।  तो खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई।

 

तो शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में उखीमठ ब्लॉक के तुलंगा गांव में सुरजी देवी गौशाला जा रही थी। तभी अचानक मलबा आ गया, जिससे वह मलबे में दब गई।गुप्तकाशी कालीमठ कोटमा मार्ग विद्यापीठ और भैरवघाटी पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। जबकि नाला जाखधार मार्ग इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के निकट पुस्ता धंसने से बंद हो गया है।  तो पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। कही पैदल पुल बह गए हैं। तो वहीं नेपाल क्षेत्र में कल रात हुई अतिवृष्टि के चलते बारिश के साथ आए मलबे ने काली नदी का रुख बदलने से धारचूला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।

 

खोतिला में एक महिला और जबकि नेपाल में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *