वन भूमि से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे वाले धार्मिक स्थल……..

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड सरकार वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने की तैयारी है। तो शासन ने पीसीसीएफ से वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों की सूची मांगी है। तो धार्मिक स्थलों के बहाने सरकारी भूमि पर कब्जा करने से रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी हैं। इसके साथ उन स्थलों की सूची तैयार हो रही है, जहां वन भूमि पर मंदिर, मस्जिद, मजार या गुरुद्वारा व अन्य कोई धार्मिक स्थल बना है।वन भूमि से अवैध कब्जे, धार्मिक स्थल हटाने को लेकर न्यायालय से भी आदेश हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश में वन भूमि क्षेत्र में धार्मिक स्थल बनाए जा रहे हैं। तो राज्य गठन के बाद बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों की आड़ में वन और सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए।तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दे चुके हैं। तो उनके निर्देश के बाद सभी डीएफओ को ऐसे स्थल चिन्हित करने को कहा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *