हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब…..

Barsali Times Desl
2 Min Read

UKSSSC भर्ती मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। तो UKSSSC  घोटाले के सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।बता दे की कोर्ट ने याचिकाकर्ता भुवन कापड़ी से भी पूछा है कि आप क्यों सीबीआई जांच चाहते हैं।तो कोर्ट ने एसटीएफ से भी रिपोर्ट फाइल करने को कहा है।

 

बता दें कि उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने UKSSSC घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया है। और याचिका में कहा है कि इस परीक्षा घोटाले में कई बड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसटीएफ, मास्टर, बाबू और छोटे लोगों को ही पकड़ रही है।और याचिका में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि ये घोटाला 2 राज्यों में फैला है।

बता दे की भुवन कापड़ी ने कहा कि जो लोग जांच के दायरे में हैं, उनकी जांच एसटीएफ नहीं कर रही है। तो नैनीताल में भुवन कापड़ी ने कहा कि वो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। याचिका में कहा गया कि जिस पर घोटाले की की आंच आ रही है, उनके की ही अंडर में एसटीएफ जांच कर रही है।और उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों को सरकार बचा रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *