अंकिता के साथ जघन्य अपराध CM…….

Barsali Times Desl
2 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। तो दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। और इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाएंगे। रविवार को खटीमा से लौटते समय देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता हत्या मामले की जांच में किसी तरह की कोताही व ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से तय समय में कार्रवाई की जा रही है। तो आरोपी जांच से बचेगा नहीं। जांच में किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जाएगी।

तो सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी घटना को बर्दाश्त व स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला विकास का हो या अवैध निर्माण का। उत्तराखंड में ऐसा समय आ गया जहां निर्णय होंगे। वे भी धड़ाधड़ होंगे। उस पर किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। ऐसे अवैध रिजॉर्ट को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *