मंडी समिति के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीड़न, जानिए पूरी खबर……….

Barsali Times Desl
2 Min Read

नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से ऋषिकेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी, मंडी समिति और सिंघल यूज प्लास्टिक समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

रविवार को देहरादून मार्ग स्थित एक होटल में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी राज्य की रीढ़ है। तो व्यापारियों के बिना किसी भी राज्य का विकास संभव नहीं है। लेकिन बीते कुछ दिनों जीएसटी और मंडी समिति के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे व्यापारी अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

बता दे की पूरे जिले में इकाइयों का गठन कर लिया गया है। जो व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से उनकी समस्याओं का निराकरण कर काफी हद तक सफल होगा।तो आयकर विभाग की ओर से कुछ व्यापारियों के यहां सर्वे के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर भी अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी। मंडी समिति के नाम पर व्यापारियों का किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए मंडी समिति को समाप्त किया जाना चाहिए।

 

तो वही बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, राजपाल नेगी, दिनेश डोभाल, प्रतीक कालिया ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ललित मोहन मिश्र, हरगोपाल अग्रवाल, सुभाष कोहली, दिनेश डोभाल, अतीक अहमद, हर्षवर्धन पांडे, ईश्वर मैखुरी, इंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि शामिल थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *