उत्तरकाशी  के मछली पालकों के लिए अच्छी खबर अब पालकों की सुविधा के लिए रेफ्रिजरेटेड वैन उपलब्ध

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तरकाशी  के मछली पालकों के लिए अच्छी खबर है। विभाग मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए रेफ्रिजरेटेड वैन उपलब्ध कराने जा रहा है जिससे मछलियों को बड़े शहरों में भेजा जा सके।

 

जिले में प्रतिवर्ष करीब 120 क्विंटल ट्राउट मछली का उत्पादन होता है। यहां की ट्राउट मछली की मांग नेपाल तक है।16 समितियां मछली पालने से जुड़ी हैं। यहां करीब 200 तालाब हैं जिनमें ट्राउट मछली का उत्पादन किया जा रहा है। जनपद से ट्राउट मछलियां देहरादून स्थित उत्तरा फिश मार्केट में आपूर्ति की जाती है।

 

तो विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिला योजना से जनपद में एक रेफ्रिजरेटेड वैन उपलब्ध कराई जा रही है जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी एक समिति को दी जाएगी। जो मांग पर ट्राउट मछली को जनपद से बाहर बड़े शहरों में ट्रांसपोर्ट करेगी। इसके अलावा गंगा घाटी व यमुना घाटी में एक-एक आइस मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे स्थानीय स्तर पर ट्रांसपोर्ट में सुविधा मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *